शहडोल। विनय शुक्ला। कराते की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेटी आरूषि सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल अपने परिजनों का मान बढ़ाया है बल्कि, संपूर्ण जिले सहित संभाग वासियों को भी गौरवान्वित किया है। यह पदक प्राप्त करने के बाद अब वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि को लेकर आरूषि के पिता राम सागर सिंह (बबुआ) व मां विधि सिंह (पार्षद, नगरपालिका शहडोल) एवं कोच रामकिशोर चौरसिया काफी हर्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक कराते आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 22 सितंबर तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुई। जहां बेहतर प्रदर्शन कर आरुषी को यह उपलब्धि मिली है। जिसके वह आगामी एशियन कराते प्रतियोगिता अंडर-15, में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बताया गया है कि, यह प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित होने जा रही है।

गौरतलब है कि, 14 वर्षीय आरूषि ने इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वह लगभग 7 सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच उन्होंने ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन की डिग्री भी प्राप्त की है। आरूषि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच सहित माता-पिता को दिया है। कहा कि, मां-पापा ने समय-समय पर मेरा हौसला बढ़ाया है। जिसके चलते मुझे आज यह मुकाम हासिल है। ईष्टमित्रों, स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading