भाजपा से नाराज क्षेत्र की जनता ने ज़न आक्रोश यात्रा में दिखाई अपनी ताकत।

कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा की भीड़ देख विरोधियों के उड़े होश।

रीवा/कुशमेन्द्र सिंह। जन आक्रोश यात्रा का आगाज भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और भ्रष्टाचार को लेकर हुआ और यह जन आक्रोश महज चुनावी दिखावे और शोर गुल तक सीमित नहीं है बल्कि म.प्र. का एक एक व्यक्ति आक्रोशित है उसी आक्रोश का ज्वाला इस जन आक्रोश मे देखने को मिल रहा है एक और जहां प्रदेश में 18 वर्षों से सत्तासीन भाजपा सरकार पूरी मशीनरी का दुरुपयोग करके जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जो कि समापन की ओर है वहीं जन आशीर्वाद यात्रा में जहां शासन प्रशासन व अधिकारियों तथा कर्मचारियों से जोर जबरदस्ती कर भीड़ इकट्ठी कराई जा रही है इसके बाद भी देखा जाये तो लोगों में जरा भी उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है।
दूसरी तरफ बात करें कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई जन आक्रोश यात्रा की तो यहां अपने आप प्रदेश का एक-एक व्यक्ति इस बार कांग्रेस की मशाल पूरे प्रदेश में जलाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण जन आक्रोश यात्रा में देखने को भी मिल रहा है।

19 सितंबर से पूरे प्रदेश के साथ रीवा महामृत्युंजय मंदिर परिसर से
1400 किलोमीटर की यात्रा का भव्य आगाज हुआ। इस यात्रा की अगुवाई पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर द्वारा पूजा अर्चना के साथ की गई, यात्रा रीवा जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची जहां लोगों का उत्साह देखते बन रहा है
यात्रा के चौथे दिन कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा रीवा शहर के सिरमौर चौराहे से शुरू हुई, जहाँ सबसे पहले राजीव गांधी के प्रतिमा में संजय कपूर व अजय सिंह राहुल द्वारा माल्यार्पण किया गया, इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। सिरमौर चौराहे से जन आक्रोश यात्रा के रथ में यात्रा के प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर, यात्रा प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक रामगरीब वनवासी, पूर्व त्योंथर कांग्रेस प्रत्यासी रमाशंकर सिंह पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा, रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना सहित कुंवर कपिध्वज सिंह रथ में मौजूद रहें। यात्रा का पूरे शहर भर मे जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ तत्पश्चात चिरहुला मंदिर पहुंचकर अजय सिंह राहुल ने कांग्रेस के साथियों के साथ पूजा अर्चना की। चिरहुला से निकलकर जन आक्रोश यात्रा रीवा विधानसभा के लोही गांव पहुंची जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
यात्रा का अगला पड़ाव गुढ़ मे, जंहा कुंवर कपिध्वज सिंह राजेन्द्र मिश्रा, एवं बृजभूषण शुक्ल के नेतृत्व में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया।
अगले पड़ाव में यात्रा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौड़ीयार होते हुए महसांव के रास्ते भीटी पहुंची जंहा आम जनों से मेल मुलाकात करते हुए विशाल जन समूह के साथ य़ह यात्रा गुढ स्थित कष्टहर नाथ मंदिर पहुंची इस दौरान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के जन प्रिय नेता कुंवर कपिध्वज सिंह (भैया साहब), बृज भूषण शुक्ल, राजेन्द्र मिश्रा, ने भी भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करते हुए दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात वहां से यह यात्रा गुढ़ में आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंची, इस दौरान जगह जगह आम जनमानस का उत्साह देखते ही बन रहा था, विभिन्न जगहों पर जहां यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया वही नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित हुई।

गुढ़ में कुंवर कपिध्वज सिंह की आंधी वर्तमान विधायक से जनता खफा

गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक व उसकी कार्य प्रणाली के विरोध में आम जनता में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है, इस बार गुढ़ क्षेत्र की जनता लोकप्रिय नेता कुंवर कपिध्वज सिंह (भैया साहब) को अपना नेता चुनना चाहती है और उनके समर्थन में ही अपार जन समूह जन आक्रोश यात्रा का समर्थन करने गुढ़ पहुंचा, इस दौरान क्षेत्र की जनता का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा था, वहीं बड़ी तादात में सभा में एकत्रित लोगों ने कुंवर कपिध्वज सिंह भैया साहब को आश्वास्थ किया कि वह उन्हें इस बार विधानसभा की कुर्सी तक जरूर पहुंचाएगी, इधर श्री सिंह ने भी क्षेत्र की जनता का आत्मीयता से आभार जताया है। और कहा कि गुढ़ क्षेत्र का एक एक व्यक्ति हमारे लिए सर्वोपरि है, आपने क्षेत्र की सेवा का मौका दिया तो तन मन और धन से संपूर्ण समर्पण आप व क्षेत्र के विकास व सेवा में समर्पित रहेगा, क्षेत्र की जनता क्षेत्र में स्वयं राज्य करेगी, विधायक केवल जनता का सेवक होता है, जिसे जनता के अनुरूप अपनी सेवा देनी चाहिए, उन्होंने य़ह भी कहा कि इस काम में वह कभी पीछे नहीं रहेंगे।

भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से जनता ऊब गई है-अजय सिंह,

जनसभा के दौरान यात्रा प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने गुढ़ की सभा में प्रदेश के मुखिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान जनता से किस बात के लिए आशीर्वाद मांग रहें है, क्या प्रदेश कुपोषण में नं. 1 है इसलिए, या महिलाओं पर अत्याचार में नं. 1 है इसलिए, या फिर मंहगाई दर सबसे ज्यादा है इसके लिए मांग रहें हैं। जनता क्यों देगी इनको आशीर्वाद। जन आक्रोश यात्रा को जो समर्थन मिल रहा है वह मंहगाई, आदिवासियों, बेरोजगारों, महिलाओं पर हो रहे हैं अत्याचार के खिलाफ यह आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन में रीवा जिले में जनता का जो आक्रोश सड़कों में देखने को मिला उससे यह स्पष्ट हो गया कि रीवा की 8 की आठो विधानसभा सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में आयेगी। अजय सिंह राहुल ने कहा कि हाल ही में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हुआ था, रीवा के एनसीसी ग्राउंड में कार्यक्रम में कोई संगीतकार भी आया था उस सभा में मात्र 250 लोग ही शामिल हुए थे वह कार्यक्रम राजेंद्र शुक्ला जी का विदाई समारोह था। मेरी आप सबसे प्रार्थना है कि रीवा की 8 की 8 विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आए। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस के समस्त जन इस मुहिम में लग जायेंगे तो कोई ताकत रोक नहीं सकती आपको एक नया इतिहास रचने से। आप सभी को रीवा शहर के इस रोड शो के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने शीर्ष नेतृत्व की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

विंध्य से चलेगी परिवर्तन की बयार-एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर

एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव और यात्रा के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि परिवर्तन विंध्य से ही होगा और आप सबका उत्साह और सड़कों में जनता का आक्रोश यह बता रहा है की रीवा की 8 की 8 विधानसभा सीटें कांग्रेस ही जीतेगी। झूठे वादों वाली भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को ठगा है, लाडली बहन के नाम पर ये लोग सौदा करने उतरे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की महिलाएं जागरूक है और इनके झांसे में आने वाली नहीं।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने रोड शो के दौरान जन आक्रोश यात्रा रथ से संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता का आक्रोश सड़कों पर है मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने परे कर दिया है। महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार, बेरोजगार युवा, आदिवासियों के साथ हो रहा अत्याचार शिवराज सरकार में चरम सीमा पर है, और इस जन आक्रोश यात्रा के साथ इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम जनता करने जा रही है। बेलगाम कानून व्यवस्था के खिलाफ यह जनता का शंखनाद है और अब परिवर्तन सुनिश्चित है।
भारी संख्या में उमड़ा ये हुजूम सीधे तौर पर संकेत दे रहा है कि भाजपा की विदाई की बेला है और जन हितैषी कांग्रेस सरकार आने वाली है। 50 प्रतिशत कमीशन वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता के साथ मध्य प्रदेश की जनता ने कमर कस ली है।

जन आक्रोश यात्रा में पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री मनीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, संगठन मंत्री रवि तिवारी, प्रदेश महामंत्री बृजभूषण शुक्ल, प्रदीप सोहगौरा, सत्यनारायण शर्मा, विनय मिश्रा, जयवीर सिंह, कुंवर कपिध्वज सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, रमेश पटेल, विद्यावती पटेल, उमेश सिंह, महेन्द्र उपाध्याय, पद्मदीप शुक्ला, दिनेश नारायण पिड़िहा, प्रदीप त्रिपाठी समेत जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी,एवं गुढ नगर पंचायत के पार्षद तथा कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन उपस्थिति रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading