ककरहा निवासी गरीब आदिवासी को आरोग्यम अस्पताल प्रयागराज में कराया गया भर्ती।गरीब,असहाय,निराश्रितों का मददगार बने कमांडो अरुण गौतम। त्योंथर/कुशमेन्द्र सिंह। इस वक़्त पूरे त्योंथर तहसील अंतर्गत लगातार गरीबो की मदद करने में समाजसेवी व कमांडो सेना प्रमुख कमांडो अरुण गौतम सुर्खियों में है जिनके द्वारा सामाजिक स्तर पर लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसी तरह का मामला त्यौंथर तहसील क्षेत्र के ग्राम ककरहा आदिवासी बस्ती में हुब्बलाल कोल जो काफी समय से पेट मे गोला होने के कारण गंभीर बिमारी से बीमार चल रहा था जिसकी सूचना पर होने पर कमांडो अरुण गौतम ने ककरहा आदिवासी बस्ती पहुचकर बीमार हुब्बलाल कोल को आरोग्यम अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराकर ऑपरेशन कराया गया। इतना ही नही उन्होंने अपने कार्यकर्ता बृज बिहारी गौतम,नागेंद्र मिश्रा,अलगेंद्र तिवारी के साथ अपनी गाड़ी से बीमार को प्रयागराज ले जाकर ऑपरेशन कराया गया,जो एक सामाजिक स्तर पर सराहनीय कार्य है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल की बेटी ने बढ़ाया मान: कराते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आरूषि बनीं स्वर्ण पदक विजेता, एशियन कराते प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व ST/SC के मामले में युवक हुआ बरी, चोरहटा पुलिस थाने में दर्ज थी एफआईआर।