निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़



वनकर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर पकडे गये अजगर को जीवित अवस्था में सुरक्षित जंगल मे ले जाकर छोड़ा गया


नीमच जिले के सिंगोली तहसील क्षेत्र के रतनगढ़ से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम देहपुर में हनुमान मंदिर के पास सडक पर एक विशाल काय अजगर रसैल वायफर के दिखाई दिये जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग रतनगढ़ के वन कर्मियों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणो की मदद से बड़ी मशक्कत से अजगर का रैस्क्यू कर उसे पकड़ कर सुरक्षित जंगल मे ले जाकर छोडा गया।तब जाकर भयभीत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2023 शनिवार को वन विभाग कार्यालय रतनगढ़ पर ग्राम देहपुर के ग्रामीणों की सूचना पर श्रीमान जिला वन मंडलाधिकारी एस. के.अटोदे नीमच एवं उपवन मंडलाधिकारी श्री दशरथ जी अखंड के दिशा निर्देश एवं कुशल मार्ग दर्शन में एवं वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापलाल गहलोत रतनगढ़ के दिशा निर्देशानुसार ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि 11:00 बजे ग्राम देहपुर के हनुमान मंदिर के पास रोड के किनारे 13 फीट लंबे एवं लगभग 25किलो वजनी विशालकाय अजगर रसैल वायफर के आ जाने पर ग्रामीणों मे दहशत का वातावरण निर्मित हो गया।ग्रामीणो की मदद से वन विभाग के रैस्क्यू दल द्वारा बड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़ा गया। एवं जीवित अवस्था में जंगल में ले जाकर स्वस्थ एवं जीवित अवस्था में छोड़ा गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा किए गए विशालकाय अजगर के रेस्क्यू टीम में बाबूलाल दायना वनपाल परिक्षेत्र सहायक बाणदा, मांगीलाल प्रजापति वनरक्षक,अरविंद गोड़ वनरक्षक, नयन मालवीय वन रक्षक, मदनलाल धनगर वन रक्षक, राकेश वर्मा वनरक्षक, स्थाई कर्मी सत्यनारायण सोनी, वाहन चालक बालकिशन सहित जनप्रतिनिधि गण गोपाल धाकड़, सरपंच विनय चारण एवं स्थानीय युवा नेमीचंद चारण सहित ग्रामीणो का सराहनीय योगदान रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading