इंदौर। थाना आज़ाद नगर में फरियादी द्वारा सूचना दी गई की मैं इंदौर अपने भाई के इलाज के लिए आया हूं जब मैं सिटी बस में ट्रेवल कर रहा था तब कहीं 50,000 रूपए गिर गया जो इलाज़ के लिए रखे हुए थे, और फरियादी द्वारा पुलिस को बताया गया कि मैं बाहर का रहने वाला हूं। राजाराम की बात सुनकर थाना प्रभारी नीरज मेड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया और तुरंत टीम गठित कर रवाना किया जिस पर टीम ने राजाराम की परेशानी को जल्द ही खत्म कर दिया और गुम हुए रूपए लौटाए जिससे राजाराम ने थाना प्रभारी और उनकी टीम का धन्यवाद किया और मुस्कुरा कर पुलिस के कार्य को भी सराहा। पूरा मामला यह था…. राजाराम निवासी ग्राम मोगर खरगोन अपने परिजन के इलाज हेतु बांबे हॉस्पिटल जा रहे थे। सिटी बस में यात्रा के दौरान फरियादी के जेब से नगद 50,000 हज़ार रुपए गिर गए थे। कुछ देर पश्चात आवेदक ने अपनी जेब में हाथ डाला तो पैसे नहीं थे उसने सिटी बस का नंबर 6094 थाना आजाद नगर में आकर बताया जिस पर से थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक टीम को सिटी बस के इस नंबर के आधार पर ढूंढने ऑफिस पर रवाना किया टीम ने सिटी बस को ढूंढ कर उसके वीडियो फुटेज देखे उस वीडियो फुटेज के आधार पर उसी हूंलिया के व्यक्ति की तलाश करते हेतु आने जाने वाले रूट के समस्त फुटेज देखते हुए । लेकीन एक व्यक्ति को थाना आजाद नगर की टीम द्वारा पकड़ा गया और फरियादी के गिरे हुए रुपए लौटाने का कहा जिसे उसने सिटी बस में मिला होना स्वीकार किया अनावेदक ने सहर्ष ₹50,000 फरियादी को लौटा दिए जिस पर से आवेदक ने खुश होकर इंदौर पुलिस और थाना आजाद नगर पुलिस को धन्यवाद दिया। इस कार्य में अहम भूमिका रही… थाना प्रभारी आजाद नगर नीरज मेड़ा, उप.निरीक्षक नरेंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक वसीम खान, प्रधान आरक्षक पवन पांडे , आरक्षक नितीश , आरक्षक नारायण आरक्षक कृष्णा पटेल , आरक्षक लखन का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निपानिया क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू इसी के चलते खेल भी बाधित हुआ क्रिकेट मैच में ब्रेक बरसात रुकने के बाद ही अब खेल शुरू होगा ग्राम देहपूर में देर रात्रि 11 बजे वन कर्मियों ने 13 फीट लंबे अजगर (रसैल वायफर)का रेस्क्यू कर पकडा