इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में OBC आरक्षण और लंबित नियुक्तियों का मुद्दा उठाया है। 22 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने इंदौर में छात्रों के साथ हुए ‘गूंज’ संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े कई गंभीर विषय सामने रखे।राहुल गांधी ने पत्र में 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखे जाने का मुद्दा उठाया। पत्र के अनुसार, इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होने के साथ चयन प्रक्रिया की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद नियुक्तियां लंबित हैं।पत्र में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है। राहुल गांधी के अनुसार, प्रदेश में सभी दलों ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का समर्थन किया था, इसके बावजूद अब तक इस विषय का समाधान नहीं हो सका है।मुख्यमंत्री से प्रतिनिधियों से मिलने की मांगराहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने और जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने तथा 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को बिना देरी नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार