इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। खजराना क्षेत्र जमजम के पीछे बिलाल मस्जिद के पास आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप में वार्ड क्रमांक 39 (साकेत नगर झोन 10) में कई शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो रहा शिकायत का निराकरण। पार्षद चुनाव से पहले भी इस मोहल्ले के यही हालत थे और आज भी यही। पार्षद रुवीना इकबाल खान के द्वारा वादे तो किए गए, पर पूरे नहीं हुए चुनाव से पहले चुनाव के बाद भी..! पार्षद रुवीना इकबाल खान के द्वारा क्षेत्र की जनता से कई बड़े-बड़े वादे किए गए पर पूरे नहीं हुए। इसके पहले भी पार्षद विवाद में थी नगर निगम आयुक्त के द्वारा निगम की मीटिंग में पार्षद की जगह पार्षद पति उपस्थित थे। जहां पर निगम आयुक्त ने पार्षद पति को बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं जनता का कहना है कि पार्षद तो कभी दिखती ही नहीं है, पार्षद पति के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत का निराकरण नहीं किया जाता। यहां की जनता गंदगी में रहने को मजबूर…रवासियों ने बताया कि कई वर्षों से यहां की जानत ड्रेनेज का पानी और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। रहवासियों ने बताया कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की गई पर किसी भी प्रकार का कोई निराकरण नहीं हुआ। हालात बत से बत्तर हो गए। इस तस्वीर को देखा कर अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि किस प्रकार का विकास किया गया है। ड्रेनेज का बहत गंदा पानी, गंदगी में रहने को मजबूर रहवासी और समस्या का नहीं हो रहा समाधान। जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव का भी विरोध किया है कि अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हमारी गली से किसी को वोट नहीं जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम देहपूर में देर रात्रि 11 बजे वन कर्मियों ने 13 फीट लंबे अजगर (रसैल वायफर)का रेस्क्यू कर पकडा ग्राम जाट में लोक देवता तेजाजी महाराज के पर्व तेजा दशमी की तैयारी हुई पूर्ण
You must be logged in to post a comment.