बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, एक आरोपी हाल ही में जेल से छूटाइंदौर। प्रदीप चौधरी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राज यादव के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कुछ युवकों ने राज यादव के साथ मारपीट की और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए राज यादव नंदबाग स्थित पेट्रोल पंप की ओर भागा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने निखिल यादव, गोलू यादव, किशु उर्फ कृष्णा यादव, लकी तिवारी और साहिल के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। वहीं, आरोपी किशु उर्फ कृष्णा यादव के कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।पुलिस के अनुसार, हमले की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व में भी आरोपियों से खतरा होने की शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजीव प्लाजा में विराजे ‘प्रकृति वाले बप्पा’, राजमा-मक्का और अनाज से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमा एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार