बिलासपुर। गणेश उत्सव के बीच बिलासपुर के राजीव प्लाजा में इस बार आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिल रहा है। राजीव प्लाजा व्यापारी संघ द्वारा स्थापित ‘राजीव प्लाजा का राजा’ की प्रतिमा राजमा, मक्का, गेहूं और अन्य प्राकृतिक अनाजों से तैयार की गई है। इको-फ्रेंडली प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।राजीव प्लाजा व्यापारी संघ इस वर्ष गणेश उत्सव का 10वां वर्ष मना रहा है। पिछले एक दशक से व्यापारियों के सहयोग से यहां गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार प्रतिमा और पंडाल की सजावट के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ पारंपरिक कला को बढ़ावा देने की पहल की गई है।वारली चित्रकला से सजा पंडालपंडाल में AI जनरेटेड फ्लेक्स और प्लास्टिक सजावट के बजाय पारंपरिक वारली चित्रकला का इस्तेमाल किया गया है। दीवारों पर हाथों से बनाई गई चित्रकारी में प्रकृति, सूर्य, चंद्रमा, पेड़-पौधों और आदिवासी जीवन को उकेरा गया है। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के दौर में पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहित करना है।अनाज से तैयार की गई गणेश प्रतिमाइस बार गणेश प्रतिमा की खासियत इसका निर्माण है। प्रतिमा को POP के बजाय राजमा, मक्का, गेहूं और अन्य प्राकृतिक अनाज से तैयार किया गया है। प्रतिमा को इस तरह सजाया गया है कि दूर से यह सामान्य भव्य गणेश प्रतिमा जैसी नजर आती है, जबकि करीब से देखने पर इसमें इस्तेमाल किए गए अनाज के दाने स्पष्ट दिखाई देते हैं।अरपा नदी को प्रदूषण से बचाने का संदेशराजीव प्लाजा व्यापारी संघ के सचिव विजय वाधवानी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से व्यापारियों के सहयोग से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस बार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली प्रतिमा तैयार कराने का निर्णय लिया गया।उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से जलस्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए प्राकृतिक सामग्री से प्रतिमा तैयार कराई गई है। आयोजकों का कहना है कि विसर्जन के बाद प्राकृतिक सामग्री पर्यावरण के लिए कम नुकसानदायक होगी और अनाज जलीय जीवों के लिए भोजन का माध्यम भी बन सकता है।विजय वाधवानी ने कहा कि त्योहार मनाना आस्था और परंपरा का हिस्सा है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जानी चाहिए। आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां, आशीष अग्रवाल बने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक; बृजगोपाल लोया को MP की जिम्मेदारी पुरानी रंजिश में राज यादव पर हमले का मामला, पांच आरोपियों पर केस