धमतरी। फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने और गोली मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का वरिष्ठ अधिकारी बताकर घर में अनधिकृत प्रवेश किया था। इसके बाद परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन सहित करीब 2.50 लाख रुपये का सामान अपने साथ ले गए थे। मामले में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।मामले में आरोपी रामचंद देवांगन और नागेंद्र पटेल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया को रुद्री पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस ने फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुरानी रंजिश में राज यादव पर हमले का मामला, पांच आरोपियों पर केस