अनावेदक ने डीमेट अकाउंट ओपनिंग एवं शेयर व्यापार मे अधिक लाभ दिलाने के नाम पर लिए थे आवेदक से रूपये। इंदौर – दिनांक 03 सितंबर 2022- क्राइम ब्रांच इंदौर में कटनी जिले के आवेदक उमेश के द्वारा धोखाधडी की शिकायत की थी ।आवेदक से फ्रॉड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि *अनावेदक सागर तलाश पिता गिरधारीलाल निवासी कुलकर्णी का भट्टा द्वारा आवेदक को शेयर बाजार के व्यापार मे पैसे निवेश करने के लिए डीमेट अकाउंट ओपन करने एवं अधिक लाभ का प्रलोभन देने जैसे झूठे वादे कर आवेदक से 1,25,000/- रूपये ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाकर, अनावेदक सागर ने प्राप्त किए थे।जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल द्वारा शिकायत के आधार पर अनावेदक से संपर्क कर 1,25,000/– आवेदक को सकुशल वापस कराए गये। आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा शेयर बाजार के इक्विटी/कमोडिटी मार्केट या क्रिप्टो करेन्सी मे पैसे इन्वेस्ट कर ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर पैसे नही देवे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एसपीसी कैडेट्स ने जाने नशे के दुष्परिणाम एवं साइबर अपराधों से बचने के तरीके। पुलिस की मेहनत रंग लाई शातिर जालसाज ठग खजराना पुलिस गिरफ्त में…