सिर और चेहरे से हो रहा था रक्तस्राव, प्राथमिक उपचार के बाद पहुंचाया अस्पताल; बेटे ने जताया आभारइंदौर, 17 सितंबर। यातायात व्यवस्था के दौरान इंदौर यातायात पुलिस के दो जवानों ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। आरक्षक क्रमांक 3705 पूरन शाक्यवार और आरक्षक क्रमांक 2318 अजय तोमर ने घायल व्यक्ति को सड़क पर खून से लथपथ देखा। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट थी तथा घाव से लगातार रक्तस्राव हो रहा था।स्थिति को देखते हुए दोनों आरक्षकों ने तत्काल घायल को सड़क से सुरक्षित स्थान पर बैठाया और प्राथमिक सहायता देते हुए उसके सिर व चेहरे के घाव पर पट्टी बांधी। इससे रक्तस्राव को नियंत्रित करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्ति से उसके घर का पता और परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया तथा उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।यातायात पुलिसकर्मियों की समय पर की गई मदद और संवेदनशीलता की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। घायल व्यक्ति के पुत्र ने भी यातायात पुलिस के दोनों जवानों का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला दो साल पुरानी चोरी का राज इंदौर मेट्रो डिपो की जमीन के रकबे में अंतर, दो सरकारी आदेशों में 0.518 हेक्टेयर का फर्क