इंदौर। पलासिया चौराहे पर ड्यूटी के दौरान इंदौर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सड़क पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसकी मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने घायल को देखते ही एम्बुलेंस के लिए सूचना दी और अस्पताल में उपचार की व्यवस्था कराई। घायल के पास मौजूद कीपैड मोबाइल फोन से पुलिस ने उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।वहीं प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी ने घायल को ऑटो रिक्शा में सुरक्षित रूप से लेटाकर अस्पताल रवाना करने में सहयोग किया। आरक्षक कृष्णकांत घायल को ऑटो से महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार में सहायता की।समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से घायल की स्थिति को संभाला जा सका। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की। पुलिस टीम ने ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मैदान के भुगतान पर उठे सवाल डॉ. राजकुमार आचार्य बने प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति के अध्यक्ष