इंदौर।’’नशा मुक्त भारत’’ अभियान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा बच्चों को दिलाई नशे से दूर रहने की ’’शपथ’’।

इन्दौर दिनांक 03 सितंबर 2022 – नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता लाने एवं नशे की लत से लोगों को दूर करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) इंदौर मनीष कपुरिया के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नशे को रोकनें के लिए ऑपरेशन प्रहार, नार्को हेल्पलाईन आदि के द्वारा लगातार नशे के अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसके साथ ही इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शासन के निर्देशानुसार इन्दौर पुलिस व प्रशासन के अन्य विभागों द्वारा साथ मिलकर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने हेतु ।

’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ भी चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अनुक्रम में ही पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) एवं एसपीसी नोडल अधिकारी मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम स्टूडेंट पुलिस योजना अंतर्गत जुड़े स्कूलों में पहुंच कर बच्चों को नशे के दुष्परिणाम एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है।
जिसके अंतर्गत ही एसपीसी प्रशिक्षक निरीक्षक राधा जामोद व उपनिरीक्षक शिवम ठक्कर शासकीय हाई स्कूल पिपल्याहाना एवं शासकीय हाई स्कूल अरणय नगर में पहुंचकर एसपीसी कैडेट्स एवं स्कूल के अन्य बच्चों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए बताया कि नशा किस प्रकार हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है इसलिए इस से हमेशा दूर रहे तथा उन्हें वर्तमान समय की सायबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय भी बताए गए। बच्चों ने भी अपने विचार रखे एवं भिन्न भिन्न प्रश्न किए और अपने प्रश्नों का उचित समाधान पाया।
इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित
पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें हमेशा नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल अरण्य नगर की प्राचार्य आरती श्रीवास्तव व नोडल शिक्षिका रानू चौहान तथा शासकीय हाई स्कूल पिपल्याहाना की प्राचार्य ज्योति जैन व एसपीसी नोडल शिक्षिका सीमा सोमानी सहित अन्य शिक्षकगण श्रीमती संध्या यादव नीता जवनजाड , अनिल देशमुख आदि उपस्थित रहे। जिनका कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग रहा। अंत में एसपीसी की नोडल शिक्षिकाओं ने उक्त महत्त्वपूर्ण जानकारी पर आधारित कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading