लसुडिया पुलिस ने पूर्व घरेलू कर्मचारी को किया गिरफ्तार, करीब 3 लाख के जेवरात व सामान बरामदइंदौर। थाना लसुडिया क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में एक घर से करीब दो वर्षों से अलग-अलग समय पर हो रही चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने घर में पूर्व में घरेलू काम करने वाली 40 वर्षीय महिला पूनम चाकर, निवासी स्कीम नंबर 78, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने के डायमंड जड़ित जेवरात, कीमती लेडिस चश्मा और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार फरियादी संजय पिता प्रमोद झालानी, उम्र 62 वर्ष, निवासी शालीमार टाउनशिप ने थाना लसुडिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी स्कीम नंबर 78 स्थित मकान में रहती हैं और वर्ष 2024 से उनके घर से अलग-अलग समय पर सोने की डायमंड जड़ित पैंडल वाली चैन, अंगूठी, कीमती चश्मा सहित अन्य सामान चोरी हो रहा था। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1423/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्टाग्राम फोटो बनी अहम सुरागजांच के दौरान फरियादी ने पूर्व घरेलू कर्मचारी पूनम चाकर पर संदेह जताया। इसी बीच फरियादी की पत्नी ने पूनम की इंस्टाग्राम आईडी पर एक फोटो देखी, जिसमें वह कथित तौर पर वही सोने की डायमंड जड़ित पैंडल वाली चैन पहने दिखाई दी, जो घर से चोरी हुई थी। फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने पूनम से पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने घर से अलग-अलग समय पर सोने की चैन, डायमंड जड़ित अंगूठी, कीमती लेडिस चश्मा और अन्य घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया।जांच में सामने आया कि पूनम करीब तीन वर्षों से फरियादी की माताजी के घर घरेलू काम करने आती थी और लगभग दो माह पहले ही उसने वहां काम करना बंद किया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी विजयनगर पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पाल सेक्टर में चैंबर की सफाई से मिली राहत, रहवासियों ने सरपंच का जताया आभार सड़क पर घायल व्यक्ति को देख यातायात जवानों ने दी तत्काल मदद