शातिर जालसाज ठग को खजराना पुलिस ने किया गिरफ्त।
अंर्तराज्जीय ठग गिरोह को खजराना पुलिस ने किया 24 घण्टे मे गिरफ्तार. जादू टोने एवं केमिकल से कागज का नोट बनाकर देते थे धोखा .

आरोपी पूर्व मे भी हो चूके है बंद
फरियादी से आरोपीयो ने नोट डबल करने के नाम से झूठ बोलकर झांसे मे लेते हुए 30000 रुपये लेकर की थी ठगी
जानकारी अनुसार दो आरोपी बिहार के रहने वाले आरोपीयो के विरुद्ध थाना खजराना मे धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

तरिका वारदात का कैसे करते थे….
आरोपीगण असली 500 का नोट लेकर नोट को एक कागज के उपर रख कर स्केल की मदद से पेपर कटर से पहले ब्लैंक पेपर को नोट के आकार का काट लेते है फिर चमकिली रंगीन टेप को तख्ते पर चिपकाकर फिर रंगीन टेप से असली नोट मे लगने वाला रंगीन तार के जैसे दिखने वाली तार को निकाल कर कटे कागज पर बींच मे चिपका देते है । फिर नोट के आकार के कटे कागज पर केमिकल डालकर दोनो तरफ से काला बनाकर एक दुसरे सफेद कागज के अंदर रखकर पुढिया बना देते है और फिर आरोपी शिकार को उस नोट के आकार के कागज को गर्म करने के लिये सामने रखा लाईटर उठाने का कहता है और जब शिकार लाईटर उठाता है तभी मौका पाकर आरोपी अपनी जेब मे रखी दुसरी पुढीया निकालकर पहली पुढीया को जेब मे रख लेता है फिर दुसरी पुढीया को उस लाईटर कि मदद से गरम करते है । दूसरी पुढीया मे पहले से ही असली नोट को केमिकल लगाकर काला करके एक सफेद कागज मे पुढीया बनाकर रखते है फिर केमिकल कि मदद से उस पुढीया के अंदर रखे नोट को धो देते है जिससे असल नोट साफ हो जाता है और शिकार को लगता है कि कागज का टुकडा असल नोट बन गया । फिर आरोपी शिकार से मोटी रकम लाने का कहते है और शिकार के साथ ठगी कर के रफूचक्कर हो जाते है ।

पुलिस सूझाव- आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रकार से यदी कोई आपको पैसे डबल करने आदी तरिको से जल्द पैसे कमाने का प्रलोभन देता है तो ऐसे ठगोरे से सावधान रहे तथा इस तरह के काम करने वाले व्यक्तियो कि जानकारी इंदौर पुलिस को तुरंत दे जिससे की आमजन कि मेहनत कि गाडी कमाई इस तरह के ठगोरे ठग नही पाये ।

पुरी पूरी कहानी शातिर ठगों की…
दिनांक 09/09/22 को थाना खजराना पर एक व्यक्ति ने लिखित आवेदन पत्र देकर बताया कि उसके साथ तीन व्यक्तियो ने जादू टोने एवं केमिकल की मदद से असली नोट के डबल नोट बनाने का बताकर उससे नगदी 30000/ रुपये ठग लिये है । जिस पर थाना खजराना थाना प्रभारी व्दारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की तलाश हेतु एक टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया ।
आरोपीयो कि तलाश मे पुलिस टीम व्दारा मुखबिर मामूर किये गये जिस आधार पर पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा बताया गया कि तीन व्यक्ति स्टार चौराहा के पास खाली मैदान मे खडे है जो कही भागने के प्रयास मे है जिनकी भाषा से दो लोग बिहारी भाषा बोल रहे है तथा एक व्यक्ति लोकल इंदौर कि भाषा बोल रहा है जो हो ना हो ठग है जिन्होने खजराना थाना क्षेत्र मे एक व्यक्ति को ठगा था । पुलिस टीम ने तुरंत स्टार चौराहा के पास से उक्त तीनो व्यक्तियो को अपने कब्जे मे लेकर नाम पता पुछा तो आरोपीयो ने अपना नाम जोगेन्द्र निगवाल उर्फ जीतू पिता पूरण सिंह निगवाल निवासी स्लोक पैलेस आलोक नगर इंदौर, शेख एहतेशाम पिता शेख जमीरुद्दीन निवासी थाना मनिहारी जिला कटियार बिहार एवं शेख मुन्ना पिता शेख कालू निवासी सदर का होना बताया । जिनसे हिकमत अमली से पुछताछ करने पर 30000 रुपये की ठगी करने का गुनाह कबूल किया गया । आरोपीयो को थाने लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीयो से असली नोट से कागज का दूसरा नोट तैयार करने मे उपयोग मे आने वाली सामाग्री खाली पेपर ,स्केल, रंगीन चमकिली टेप,व्हाईटनर,केमिकल,लाईटर जप्त कि गई ।

उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उनि राम कुमार रघुवंशी,सउनि सुनील रैकवार, प्रआर. जिशान एहमद, विनोद यादव,रामकुमारी, मेहमुद खाँन, की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading