इंदौर। अशोक शर्मा। पाल सेक्टर। क्षेत्र में कई दिनों से चैंबर में पानी भरने की समस्या से परेशान रहवासियों को गुरुवार को राहत मिली। सरपंच मामराज जायसवाल द्वारा चैंबर की सफाई का कार्य कराया गया। सफाई कर्मचारी नितिन दरोगा और उनके अन्य साथियों ने कड़ी मशक्कत कर चैंबर से पानी की निकासी सुचारु कराई। चैंबर की सफाई के दौरान क्षेत्र के रहवासी राहुल शर्मा, दीपक राजपूत, संजय यादव, करोड़ी लाल विश्वकर्मा, डॉ. गौतम, लल्लीराम सभरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी नितिन दरोगा की कार्य में अहम भूमिका रही।कई दिनों से जलभराव की समस्या से परेशान रहवासियों ने चैंबर की सफाई होने पर राहत की बात कही और सरपंच मामराज जायसवाल का आभार व्यक्त किया। वहीं पाल सेक्टर के अनार सिंह राजपूत ने भी सरपंच के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए समस्या के समाधान के लिए आभार जताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त