एक IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना, इंदौर, रीवा, जबलपुर सहित कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 25 राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार, IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को गाडरवारा से स्थानांतरित कर गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर में एसडीओपी बनाया गया है। वहीं जबलपुर में यातायात डीएसपी के पद पर पदस्थ संतोष कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम भेजा गया है। डीएसपी आशीष जैन को महिला सुरक्षा जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़, जिला पन्ना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में रीवा जिले को भी महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं मिली हैं। सुनील कुमार वरकड़े को अजाक छिंदवाड़ा से एसडीओपी डभौरा, रीवा भेजा गया है। वहीं एसडीओपी डभौरा रहे नारायण सिंह कुमरे को 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट में सहायक सेनानी बनाया गया है। प्रिया सिंह को त्योंथर, जिला रीवा में एसडीओपी की जिम्मेदारी दी गई है। इंदौर में भी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा अपूर्वा किलेदार को एसीपी कोतवाली नगरीय इंदौर बनाया गया है। वहीं नीलम कनोज को इंदौर से देवास भेजा गया है। सुजीत तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त सायबर भोपाल से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालयीन-2, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संतोष मिश्रा को नर्मदापुरम से यातायात डीएसपी सतना, नम्रता सोंधिया को एसडीओपी खिलचीपुर राजगढ़, नवीन तिवारी को एसीपी जहांगीराबाद भोपाल, अश्विनी कुमार को एसडीओपी हरसूद खंडवा और दिनेश प्रजापति को एसडीओपी महिदपुर उज्जैन पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के आदेश पर अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर हैं। तबादला आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों, पुलिस मुख्यालय और नगरीय पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई, एमपीईबी के जेई और मीटर रीडर पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज इंदौर में दुकान की नकबजनी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और चार बालक अभिरक्षा में