सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर छत्रीपुरा पुलिस की कार्रवाई, 25 हजार रुपए कीमत के 21 किलो पीतल के बर्तन बरामद इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 21 किलो पीतल के बर्तन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, फरियादी मनीष पिता स्वर्गीय दिलीप कुमार सदानवा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 से 15 नवंबर 2026 की दरमियानी रात लाबरिया भेरू स्थित जीएनटी मार्केट की वर्ल्ड वॉर होटल नामक दुकान में अज्ञात बदमाशों ने नकबजनी कर पीतल के बर्तन चोरी कर लिए थे। मामले में थाना छत्रीपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ पिता राजू हटकर (21), निवासी लाबरिया भेरू, को गिरफ्तार किया तथा चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी और चारों बालकों के विरुद्ध पूर्व में भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी संबंधी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए 21 किलो पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देशन, डीसीपी जोन-4 नरेंद्र रावत के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी दीशेष अग्रवाल और एसीपी सराफा यश बिजोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में सउनि दीपेश गोराना, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक तथा आरक्षक धर्मेंद्र सिंह सोनगरा और भूपेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश