पानी-पताशे का ठेला लगाने वाले से भी मांगा था 2 हजार रुपये हफ्ता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी उज्जैन। शहर में दहशत फैलाकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक नाबालिग बालक से शराब पीने के लिए 1 हजार रुपये मांगने और पानी-पताशे का ठेला लगाने वाले व्यक्ति से हफ्ता वसूली की मांग करने का आरोप है। दोनों मामलों में रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, पहली घटना 23 नवंबर की रात बापू नगर चौराहे की है। 15 वर्षीय बालक अपनी नानी के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पवन डागर और अनुज दीक्षित ने उसे रोककर शराब पीने के लिए 1 हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की। इससे बालक के सीने में चोट आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 864/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी घटना 14 नवंबर की है। सईद नगर निवासी इमरत सिंह दोहरे पानी-पताशे का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि पवन डागर अपने दो साथियों के साथ उनके घर के सामने पहुंचा और खुद को क्षेत्र का दादा बताते हुए ठेला लगाने के एवज में 2 हजार रुपये प्रतिमाह/हफ्ता देने की मांग की। फरियादी ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच और मारपीट की। पवन डागर ने थप्पड़ मारकर उन्हें चोट पहुंचाई और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अपराध क्रमांक 835/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों मामलों में पवन डागर की संलिप्तता सामने आने के बाद चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन डागर (23) निवासी पुष्पांजलि नगर और अनुज दीक्षित (19) निवासी पुष्पांजलि नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मंडलोई, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंगाड़ तथा आरक्षक सोहन वर्मा, वीर सिंह यादव, मनोज मोहोबे एवं नरेन्द्र सिंह राणावत की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती सांवेर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.50 लाख रुपये की अवैध मदिरा और वाहन जब्त