अन्नदान को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य, श्रद्धालुओं को वितरित किया महाप्रसाद; कुबेर राठी के सेवा कार्यों की सराहनारायपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का रायपुर आगमन पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर समिति द्वारा आयोजित महाभंडारे में उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को महाप्रसाद वितरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। मंदिर के संस्थापक कुबेर राठी द्वारा नियमित रूप से आयोजित भंडारा मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।उन्होंने संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियानों की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के गांवों और शहरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से धार्मिक जागरूकता के साथ गरीबों को भोजन, चिकित्सा सहायता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन की 24 घंटे उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी।डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्रों को हिंदू हेल्प केंद्र, हिंदू आरोग्य केंद्र और हिंदू कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री कंचन पाठक शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होंने डॉ. तोगड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रायपुर और हिंदुत्व के लिए कार्य करने का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने बालिकाओं एवं युवतियों से प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और अभियान से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक कुबेर राठी के सुपुत्र अंकित राठी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर, सचिव महेंद्र सिंघानिया, मंदिर संयोजक श्रीनिवास राव, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल वड़ीवा, प्रदेश मंत्री मनोज साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष देवा साहू, अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राज्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष जानकी प्रसाद गुप्ता सहित समाजसेवी आशिफ मेमन, राकेश नायर, अरुण नायडू, शहनाज अली, नजमा खान, कल्याणी बघेल, किरण मार्कंडेय, आभा मुदलियार, गुलाब जंघेल, राजेश साहू, जुगनू बनर्जी, विवेक जोशी, मनीष चंद्र गुप्ता, पिंकू छाबड़ा और धर्मेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते पांच दोपहिया वाहन जब्त उज्जैन में हफ्ता वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से मांगे थे 1 हजार रुपये