धरमपुरी क्षेत्र में हुंडई आई-10 से हो रहा था देशी शराब का परिवहन, कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हुआ आरोपी इंदौर। आमिर खान। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त सांवेर के धरमपुरी क्षेत्र में विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त सांवेर धर्मेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आबकारी उपनिरीक्षक बालमुकुंद गौड़ के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक अंकिता लोदवाल एवं योगेश कुमार मोहविया की टीम ने धरमपुरी क्षेत्र में अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुंडई आई-10 कार क्रमांक MP09WJ6958 का पीछा किया। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया। विभागीय टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 10 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई। इसमें 8 पेटी मसाला और 2 पेटी प्लेन शराब शामिल है। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 90 बल्क लीटर बताई गई है। विभाग ने 50 हजार 400 रुपये कीमत की मदिरा तथा लगभग 8 लाख रुपये कीमत का परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। इस प्रकार जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार 400 रुपये आंकी गई है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आगामी विवेचना जारी है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में हफ्ता वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से मांगे थे 1 हजार रुपये बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ला की पहल ‘आपकी बात–पुलिस के साथ’ SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट