एमडी ड्रग्स जब्ती से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामलों में नागदा निवासी आरोपी को मंदसौर से पकड़ा इंदौर। नारकोटिक्स विभाग द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीजी नारकोटिक्स श्री डी. श्रीनिवास वर्मा के आदेशानुसार एवं डीआईजी श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। नारकोटिक्स सेल इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/24 एवं 19/25 दर्ज किए गए थे। दोनों ही मामलों में नागदा निवासी रईस पिता जब्बार (40 वर्ष) की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर नारकोटिक्स विंग की टीम ने मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि दोनों मामलों में एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी तथा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश चौधरी, ध्यानेंद्र सिंह, यतेंद्र भदौरिया, पूजा परिहार, प्रधान आरक्षक राजरतन, विकास आर्य, आरक्षक राहुल एवं रजनीश की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शाहपुरा की मल्टी में देर रात उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़ और रहवासियों को धमकी टीवी की तेज आवाज को लेकर विवाद, धक्का लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत