लकवाग्रस्त संदीप से पड़ोसी का हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत की वजह बन गया। टीवी की आवाज कम करने की बात कहने पर पड़ोसी ने कथित तौर पर लकवाग्रस्त व्यक्ति को धक्का दे दिया। घटना के बाद 45 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पड़ोसी अनिल वर्मा के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, घटना नॉर्थ तोड़ा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले संदीप पैरालिसिस से पीड़ित थे और घर पर ही रहते थे। उनके दो बच्चे पढ़ाई करते हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले अनिल वर्मा के घर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। इस पर संदीप ने टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल वर्मा ने संदीप को धक्का दे दिया। इसके बाद संदीप की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, मामले में हत्या की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एंटी नारकोटिक्स अभियान में बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार 18 साल पहले किया प्रेम विवाह, फिर रिश्तों में आई दरार; पति-पत्नी की मौत के मामले में प्रेम संबंधों का एंगल आया सामने