धोबी घाट करबला मैदान में पुलिस की कार्रवाई, जब्त कोकीन की कीमत करीब 30 हजार रुपए; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मर्सिडीज कार से कोकीन बरामद की है। पुलिस ने मौके से 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त कोकीन की मात्रा 2.20 ग्राम बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबी घाट करबला मैदान में लाल रंग की मर्सिडीज कार क्रमांक MP 09 CW 7000 में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है। सूचना पर जूनी इंदौर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन और युवक की तलाशी ली। इस दौरान 2.20 ग्राम कोकीन बरामद हुई। ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर मादक पदार्थ कोकीन पाया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कल्प काकरिया (23), निवासी शांति निकेतन, बिचौली हप्सी, इंदौर के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 603/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन-4 नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश कुमार गर्ग सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्यौहारी में जुटेगा देशभर का कोल समाज, 13 से 16 दिसंबर तक होगा राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव