इंद्रानगर मल्टी में दो बार हुआ हंगामा, बाइक और लोडिंग ऑटो को बनाया निशाना; छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित इंद्रानगर मल्टी में देर रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मल्टी परिसर में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर रहवासियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फरियादी राकेश यादव की शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे फरियादी ने घर के नीचे शोर-शराबे की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा तो सचिन हिरे उर्फ अंजू और जय सिंह तोमर उर्फ चमन पर बाइक और लोडिंग ऑटो में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे। विरोध करने पर फरियादी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में आगे बताया गया कि सुबह करीब 4:30 बजे रोहित पुवारे, सुमित सांकलें, सतीश सांवले और राहुल मीणा भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने मल्टी के बाहर खड़े वाहनों में दोबारा तोड़फोड़ की और रहवासियों को धमकाया। घटना के बाद दहशत के चलते फरियादी तत्काल थाने नहीं पहुंच सका। बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल रेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ की कोकीन जब्त, विदेशी महिला गिरफ्तार