आष्टा/सीहोर। प्रदीप चौधरी। जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर से प्रशिक्षित 1991-92 बैच के सुबेदार एवं उप निरीक्षकों का दो दिवसीय सपत्नीक रीयूनियन समारोह आष्टा स्थित ड्रीम रिसॉर्ट्स में उत्साह और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 47 पुलिस अधिकारियों ने अपनी जीवनसंगिनियों के साथ समारोह में सहभागिता की। आयोजन में कुल 89 सदस्य शामिल हुए। 19 सितंबर को रिसॉर्ट पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों का ढोल-धमाकों, तिलक और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद खेलकूद, स्पोर्ट्स और पूल साइड गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों ने प्रशिक्षण काल की करीब 35 वर्ष पुरानी यादों को फिर से जीवंत किया। शाम को थीम आधारित व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में ग्रुप एवं कपल फोटो सेशन भी हुआ।रीयूनियन की सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक गायन और पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने माहौल को यादगार बना दिया। इस बार आयोजन की विशेषता महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली। वहीं 24 पुलिस अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।समारोह के दौरान श्रीमती अभिलाषा हेमंत श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक “कुछ अशआर कहे है मैंने” का विमोचन भी बैचमेट्स की मौजूदगी में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गाला डिनर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने साथ मिलकर पुरानी यादें साझा कीं।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य होस्ट एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के साथ राजीव त्रिपाठी, डी.वी.एस. नागर, विनोद सोनी, अमरेश बौहरे, डॉ. दिनेश जोशी और योगेश तोमर का विशेष योगदान रहा। सांस्कृतिक समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. श्रीमती शशि जोशी एवं श्रीमती पंकज त्रिपाठी ने संभाली। शासकीय कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके बैच के साथियों को भी इस अवसर पर याद किया गया।20 सितंबर को नाश्ते के बाद सभी अधिकारी एवं उनके परिवार देवास स्थित चामुंडा माता टेकरी के दर्शन और पिकनिक के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। समारोह के समापन के साथ वर्ष 2027 में होने वाले अगले रीयूनियन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सुनील शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, सत्यप्रकाश सक्सेना एवं सुजीत तिवारी को सौंपी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सराफा मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, FIR में देरी को लेकर व्यापारियों ने उठाए प्रश्न पुलिसकर्मी द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के निर्देश