इंदौर। प्रदीप चौधरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक युवक की लाठी से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को राऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद डीसीपी नरेंद्र रावत ने जांच के निर्देश दिए हैं। View this post on Instagram बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पान की दुकान संचालित करने वाले एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। युवक का आरोप है कि राऊ थाने में पदस्थ एएसआई अनुज कुमार झा और उनके ड्राइवर निलेश द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने पुलिसकर्मियों पर हर महीने 25 हजार रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया है।युवक का दावा है कि रुपये नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर डीसीपी नरेंद्र रावत ने जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1991-92 बैच के पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय सपत्नीक रीयूनियन संपन्न डोल ग्यारस पर इंदौर में यातायात डायवर्सन, शाम 4 बजे से लागू होगी व्यवस्था