दिवाली पर अवैध दुकानों और देर रात बिक्री पर कार्रवाई, 11:30 बजे के बाद बिक्री नहीं करने के लगाए पोस्टर; श्रीनगर कांकड़ में अब भी देर रात बिक्री की शिकायत इंदौर। दिवाली के त्योहार पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एमआईजी थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात तक संचालित होने वाली दुकानों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी नीतू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। दुकानों के बाहर रात 11:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की बिक्री नहीं करने संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस की इस सख्ती को लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने थाना प्रभारी नीतू सिंह गुर्जर की कार्यशैली की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान देर रात तक होने वाली अनावश्यक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। कई ऐसी दुकानें भी अब बंद हो रही हैं, जो पहले सख्ती के बावजूद देर रात तक संचालित होती थीं। रहवासियों के अनुसार पुलिस की सक्रियता से अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों में कार्रवाई का भय बना है। श्रीनगर कांकड़ में देर रात बिक्री की शिकायत हालांकि एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ इलाके में देर रात तक सिगरेट और पाउच सहित अन्य सामग्री की बिक्री होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। रहवासियों का कहना है कि कुछ दुकानदार बाहर से शटर बंद रखते हैं, लेकिन अंदर से सामान की बिक्री जारी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात तक इस तरह की गतिविधियां संचालित होने से क्षेत्र में परेशानी बनी रहती है। रहवासियों ने पुलिस से इस इलाके में भी नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। नेहरू नगर में वाहन तोड़फोड़ करने वालों पर भी कार्रवाई नेहरू नगर क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर भी एमआईजी पुलिस ने सख्ती दिखाई और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। रहवासियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी नीतू सिंह गुर्जर की सख्त कार्यशैली और थाने में अनुशासन बनाए रखने की पहल की भी स्थानीय लोगों ने सराहना की। रहवासियों ने उन्हें और उनकी टीम को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि इसी तरह की सख्त और नियमित पुलिसिंग जारी रही तो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रात्रि 3 बजे प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत