जवा, रीवा। जवा थाना प्रभारी अरविन्द सिह राठौड़ नेतृत्व मे थाना जवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05/11/2026 को नशीली कफ सिरप कोरेक्स के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05/11/2026 को वाहन चेकिंग दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऊंचाडीह में 02 व्यक्ति काले नीले रंग की पल्सर मोटर साईकिल से अवैध नशीली कफ सीरप की बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर पुलिस पहुचकर जहा पर दो व्यक्ति संचित तिवारी पिता बृजेश कुमार तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गढ़वा थाना जवा जिला रीवा (म.प्र) एवं शिवम पाण्डेय पिता सुनील कुमार पाण्डेय उम्र 25 वर्ष निवासी किरहाई थाना जवा जिला रीवा (म.प्र) के कब्जे से 5 शीशी नशीली कफ सिरफ व दो पल्सर मोटर साइकिल तथा नगद 3000 रुपये जप्त किया गया।इसके बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि. अखिलेश्वर सिंह, प्र.आर.राजरुप साकेत, आर. वेद प्रकाश वर्मा, आर. सुधीर मौर्या की भूमिका महत्वपूर्ण रही है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमआईजी पुलिस की सख्ती से बदला इलाके का माहौल, रहवासियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली को सराहा