मध्यप्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल गुजरात के वापी में पदस्थ GST अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल की कार ब्रिज से नीचे गिरकर पलट गई। कार में उनकी पत्नी और दो बेटे भी सवार थे। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस को कार की तलाशी के दौरान 54.50 लाख रुपए कैश और आभूषण मिले हैं। परिवार सूरत से राजस्थान के गंगानगर जा रहा था।हादसा शाम करीब 5:15 बजे जावरा औद्योगिक क्षेत्र में नीमन-नागदी के बीच हुआ। कार के पलटने के बाद उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें जावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान GST अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल (40), उनकी पत्नी संतोष (37) और बेटों आदित्य (10) व अथर्व (8) के रूप में हुई है। प्रवीण मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं और गुजरात के वापी में GST विभाग में अधिकारी हैं। दीपावली की छुट्टियों में वे परिवार के साथ कार से अपने घर जा रहे थे।दरअसल हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली। इस दौरान उसमें से बड़ी मात्रा में कैश और आभूषण मिले। पुलिस के मुताबिक कार में रखे दो बैग से 54.50 लाख रुपए नकद मिले हैं। इनमें 500 रुपए के नोटों की 92 गड्डियां और 200 रुपए के नोटों की 10 गड्डियां शामिल हैं। इसके अलावा कार से आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल नकदी और आभूषण अपनी कस्टडी में रखे हैं। शुरुआती जानकारी में कार में करीब एक करोड़ रुपए होने की बात सामने आई थी लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस मामले में एक अहम बात यह है कि दुर्घटना के बाद कार में मिली रकम को लेकर परिवार का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य घायल हैं इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है। ऐसे में रकम कहां से आई और किस काम के लिए ले जाई जा रही थी इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।वहीं हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची। कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चोटें ज्यादा होने के कारण पुलिस अभी उनके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। फिलहाल परिवार का इलाज प्राथमिकता पर रखा गया है। रतलाम के ASP विवेक कुमार ने बताया कि कार से करीब 50 लाख रुपए कैश और आभूषण मिले हैं। पुलिस ने रकम को अपने पास सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराना अभी प्राथमिकता है। उनके बयान दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद ही नकदी को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बड़ा सौभाग्य, घर का आचरण देवत्व के अनुरूप होना चाहिए : पं. विपिन बिहारी महाराज