इंदौर। प्रदीप चौधरी। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार, 22 सितंबर को शहर में विभिन्न स्थानों से निकलने वाले चल समारोह और झांकियों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। झांकियां हरसिद्धि मंदिर पहुंचेंगी। यातायात डायवर्सन की व्यवस्था दोपहर 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है। राजवाड़ा क्षेत्र में शाम 4 बजे से सिटी बसों सहित अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा पटेल प्रतिमा चौराहे से संजय सेतु चौराहा और यशवंत रोड चौराहा की ओर, कलेक्टर चौराहे से हरसिद्धि मंदिर व मच्छी बाजार की ओर तथा संजय सेतु चौराहे से चंद्रभागा चौराहा और पंढरीनाथ मंदिर की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दरगाह चौराहा-नयापीठा से मच्छी बाजार की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।पालदा और चितावद क्षेत्र में निकलने वाली डोल यात्रा के दौरान पालदा से नवलखा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित परिवर्तित मार्गों का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं।एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक भंवरकुआं, कलेक्टर चौराहा, महूनाका से एयरपोर्ट तथा मध्य क्षेत्र में डीआरपी लाइन और मरीमाता होते हुए एयरपोर्ट जा सकेंगे। विजय नगर क्षेत्र से MR-10 और सुपर कॉरिडोर के रास्ते भी एयरपोर्ट की ओर आवागमन किया जा सकेगा।राजवाड़ा से राजमोहल्ला जाने वाले वाहन चालक नगर निगम, इमली बाजार, बड़वाली चौकी होते हुए बड़ा गणपति की ओर जा सकेंगे। वहीं सैफी चौराहे से लाल मंदिर, हाथीपाला, बड़ा रावला और सोनकर धर्मशाला होते हुए महूनाका की ओर जाने का मार्ग उपलब्ध रहेगा।यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से परिवर्तित मार्गों का उपयोग करने, अनावश्यक भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन न ले जाने तथा जरूरत के अनुसार पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था अपनाने की अपील की है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।यातायात संबंधी समस्या के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 पर सूचना दी जा सकती है। यातायात पुलिस ने लोगों से इंदौर ट्रैफिक साथी एप का उपयोग करने की भी अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिसकर्मी द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के निर्देश