इंदौर। प्रदीप चौधरी। साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के नेटवर्क के खिलाफ क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा चलाए जा रहे OPERATION MATRIX के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे बालेश्वर राठौर (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी का स्थायी पता ग्राम अफजपुर, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर बताया गया है, जबकि वह वर्तमान में विजय नगर, इंदौर में रह रहा था।इससे पहले क्राइम ब्रांच ने नेहरू पार्क रोड स्थित बीएसएन ऑफिस के पास से ललित उर्फ रिषि सुतार (23) को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके लैपटॉप बैग से 21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक, 7 क्यूआर कोड और एक HP लैपटॉप बरामद किया गया था।पुलिस ने जब्त बैंकिंग दस्तावेजों में दर्ज खातों की जानकारी NCRP पोर्टल पर जांची। जांच में विभिन्न बैंक खातों से संबंधित साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज मिलीं। इनमें निवेश संबंधी धोखाधड़ी, APK के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी सहित अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले सामने आए।अग्रिम विवेचना में बालेश्वर राठौर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि बालेश्वर ने 250 से अधिक बैंक खातों की जानकारी अन्य आरोपियों के साथ साझा की थी। इन खातों का साइबर अपराध और वित्तीय लेन-देन में किस तरह इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच जारी है।क्राइम ब्रांच द्वारा अब संबंधित खातों के वास्तविक खाताधारकों, संदिग्ध लेन-देन, NCRP पर दर्ज शिकायतों और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों तथा अंतर्राज्यीय साइबर नेटवर्क की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर मेट्रो डिपो की जमीन के रकबे में अंतर, दो सरकारी आदेशों में 0.518 हेक्टेयर का फर्क पीटीसी इंदौर में 1250 फलदार पौधों का रोपण, प्रशिक्षुओं ने लिया संरक्षण का संकल्प