इंदौर। प्रदीप चौधरी। पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में सामाजिक वानिकी एवं वन विभाग के सहयोग से पीटीसी परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, पीटीसी के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा 79वें बैच के नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान परिसर में लगभग 1250 फलदार पौधों का रोपण किया गया।पौधारोपण के साथ प्रशिक्षुओं एवं पुलिस अधिकारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित सिंचाई, देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।वृहद वृक्षारोपण की इस पहल से पीटीसी परिसर को अधिक हरा-भरा और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के साथ ही प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों में पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खातों का नेटवर्क, मुख्य आरोपी बालेश्वर राठौर गिरफ्तार जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े!