खजराना पुलिस की घेराबंदी देखकर भागा, गिरने से घायल हुआ आरोपी; 9 से अधिक मामले दर्जइंदौर। प्रदीप चौधरी। खजराना थाना क्षेत्र में जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तंजीम नगर निवासी फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पुलिस कमिश्नर द्वारा तीन माह की अवधि के लिए इंदौर जिले की सीमा से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिलाबदर आदेश के बावजूद फैजल तंजीम नगर क्षेत्र में घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट सहित 9 से अधिक मामले दर्ज हैं।खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन होटल एल एक्स में महिला की मौत का खुलासा, पुलिस ने माना आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला बंबई बाजार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 59 हजार की अवैध शराब बरामद