एक साल पहले ब्यूटी पार्लर में हुई थी महिला और आरोपी की मुलाकात; आरोपी दीपक खंडेलवाल हिरासत मेंइंदौर। प्रदीप चौधरी। तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल एल एक्स में 9 सितंबर को हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए इसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला माना है। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, परिजनों के बयानों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर महिला की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका सोनाली की करीब एक साल पहले आरोपी दीपक खंडेलवाल से एक ब्यूटी पार्लर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। बाद में आरोपी की पत्नी को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर विवाद हुआ और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था।पुलिस के मुताबिक समझौते के बावजूद आरोपी द्वारा महिला को परेशान किए जाने और मिलने के लिए दबाव बनाए जाने की बात जांच में सामने आई। घटना वाले दिन भी आरोपी ने महिला को होटल एल एक्स में मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार होटल पहुंचने के बाद आरोपी द्वारा महिला को कथित तौर पर नजरअंदाज किया गया। इसके बाद महिला ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के साथ परिजनों के बयानों की भी जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में भी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।मामले में तिलक नगर पुलिस ने आरोपी दीपक खंडेलवाल को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह पर विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जिलाबदर बदमाश ने आदेश की उड़ाई धज्जियां, चाकू लहराते गिरफ्तार