इंदौर। आमिर खान। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर आबकारी विभाग ने बंबई बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 59,600 रुपये कीमत की विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने खटखटपुरा, जग्गा का बगीचा और जबरन कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मैजिक मोमेंट वोदका की 6 बोतल, बकार्डी रम की 6 बोतल, रॉयल स्टैग की 6 बोतल, लंदन प्राइड के 31 पाव, 8 PM के 26 पाव, किंगफिशर बीयर के 60 केन और देशी मसाला के 70 पाव बरामद किए गए।मामले में आरोपी कृष्णा पिता विनोद सोनकर के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।आबकारी विभाग के अनुसार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिलाबदर बदमाश ने आदेश की उड़ाई धज्जियां, चाकू लहराते गिरफ्तार अब्या प्रोडक्शन ने किया 10 कदम आगे सीजन-32 कराओके शो का भव्य आयोजन