भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक तथा रक्षित निरीक्षक एवं यातायात अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आईएएस अधिकारियों में दिनेश कुमार मौर्य (2012 बैच) को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग पदस्थ किया गया है। कैलाश वानखेड़े (2013) को अपर सचिव ऊर्जा विभाग से अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग बनाया गया है। अमर बहादुर सिंह (2013) को अपर सचिव जनजातीय कार्य विभाग से अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग तथा चन्द्रशेखर शुक्ला (2014) को उप सचिव राजस्व विभाग से अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में निरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक स्तर के 68 अधिकारियों को विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें इंदौर नगरीय जिले में हिना कनेश, सविता चौधरी, जयसी राम बरड़े की पदस्थापना की गई है। वहीं बाबूलाल कुमरावत को इंदौर से खंडवा तथा कपिल शर्मा को इंदौर नगरीय से राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। कमलेश कुमार गोंड को जीआरपी इंदौर तथा मोतीराम चौधरी को जीआरपी इंदौर से जिला नीमच भेजा गया है। इसी तरह रक्षित निरीक्षक एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े 44 अधिकारियों की भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आदेश के तहत विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ रक्षित निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इंदौर से जुड़े आदेश में चंदन खटीक को जिला इंदौर नगरीय से यातायात इंदौर ग्रामीण, अरुण परमार को इंदौर नगरीय से यातायात इंदौर नगरीय, सोनू बाजपेयी को जिला ग्वालियर से यातायात इंदौर ग्रामीण तथा संगीता कनेश को जिला इंदौर नगरीय से यातायात इंदौर नगरीय पदस्थ किया गया है। स्थानांतरणों के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रहवासियों की शिकायत पर कार्रवाई, अनैतिक गतिविधि के आरोप में महिला गिरफ्तार राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कहा—स्क्रिप्टेड भाषण नहीं, गंभीरता से बात करें