इंदौर। प्रदीप चौधरी। हीरानगर थाना क्षेत्र के सुखलिया इलाके में किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सुखलिया क्षेत्र के रहवासियों ने थाने पर शिकायत दी थी कि इलाके में एक महिला द्वारा किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस ने मामले में आरती पति दीपक आटुडे (35), निवासी एएम सेकंड-151, दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया, इंदौर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मकान मालिक शैलेन्द्र जोशी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मकान में इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने की जानकारी पुलिस को नहीं देने और गतिविधियों को मकान में चलने देने के संबंध में मकान मालिक पर कार्रवाई की गई है।कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सुशील पटेल की टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंजू बक्क्षी, प्रधान आरक्षक मंजुल मंडलोई, महिला आरक्षक पूजा, पूनम और अलका की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाणगंगा में महिला से शातिराना ठगी, रुमाल में जेवर रखवाकर आरोपी फरार मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बड़े तबादले