भोपाल/इंदौर। प्रदीप चौधरी। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रोकी नहीं गई है और न ही उनके मध्यप्रदेश दौरे का विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से प्रदेश में आकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखने की अपील की। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में स्क्रिप्टेड भाषण देने के बजाय ऐसे मुद्दों पर बात करें, जिससे समाज में विभेद या देश को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति न बने। राजनीति के स्तर को बनाए रखने और देश को जोड़ने वाली भाषा का इस्तेमाल करने की बात भी कही गई।वहीं कांग्रेस की गतिविधियों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ध्यान केवल राजनीति पर है, जबकि भाजपा विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने से जुड़े सवाल पर भाजपा की ओर से कहा गया कि सार्वजनिक परिवहन और जनता से जुड़े किसी भी विषय में सुरक्षा जरूरी है। यात्रियों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की फिटनेस और उनमें सुरक्षा के पर्याप्त प्रावधान होना आवश्यक है। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी व्यक्ति को परेशान करने के लिए कोई मुहिम नहीं चलाई जा रही है और बिना वजह किसी को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।भाजपा की ओर से कहा गया कि देश का कोई भी नागरिक कहीं भी आ सकता है, लेकिन धर्म, जाति या वर्ग के नाम पर संघर्ष की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की ओर से मिले दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करें और देश को जोड़ने का काम करें।इस दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी भाजपा की ओर से टिप्पणी की गई और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने तथा हिंदू विरोधी बयान देने के आरोप लगाए गए।इधर, यूथ कांग्रेस ने छात्रों को दी कार्यक्रम की जानकारीवहीं रीवा में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जयेंद्र सिंह धारीवाल के नेतृत्व में GKM नर्सिंग इंस्टीट्यूट में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी छात्रों को दी गई। इस दौरान कार्यक्रम के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। यूथ कांग्रेस के अनुसार कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बड़े तबादले खून के छींटें ब्लैकबोर्ड पर!