इंदौर। प्रदीप चौधरी।। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला से शातिर तरीके से सोने के जेवर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला से एटीएम का रास्ता पूछा और बातचीत के दौरान उसे अपनी बातों में उलझाकर विश्वास में लिया। इसके बाद महिला से पहने हुए सोने के आभूषण उतरवाकर रुमाल में रखवा लिए और मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक महिला अपने काम से जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे रोककर एटीएम का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया और उसके सोने के आभूषण उतरवाकर रुमाल में रखने के लिए कहा। महिला आरोपी की बातों में आ गई और उसने जेवर रुमाल में रख दिए।इसके बाद आरोपी ने महिला से कुछ देर एक स्थान पर बैठने को कहा और वहां से चला गया। महिला काफी देर तक उसके लौटने का इंतजार करती रही। जब आरोपी वापस नहीं आया तो महिला को शक हुआ। उसने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें जेवर की जगह दूसरी वस्तु रखी हुई थी। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।महिला ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आरोपी तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एलएक्स होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, दीपक खंडेलवाल की तलाश रहवासियों की शिकायत पर कार्रवाई, अनैतिक गतिविधि के आरोप में महिला गिरफ्तार