भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लूट की वारदात सामने आई है। मनुभावन टेकरी पर देर रात तीन बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक और युवती को छुरी की नोक पर लूट लिया। बदमाश युवती के गले से चेन और कानों के टॉप्स लूटकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर छुरी से हमला कर दिया। युवक और युवती दोनों पेशे से पत्रकार बताए जा रहे हैं और किसी बड़े मीडिया समूह से जुड़े हैं।घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मनुभावन टेकरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 आरोपी गिरफ्तार मां के निधन के बाद चिन्मय कृष्ण दास को मिली 5 घंटे की पैरोल, अंतिम संस्कार में हुए शामिल