भोपाल। प्रदीप चौधरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महावीर के घर में बने पुराने कबाड़खाने में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डियां और 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें भी मौके पर मिलीं। पुलिस ने जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये बताई है।पुलिस की यह कार्रवाई ACP संतोष पटेल के नेतृत्व में की गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भोपाल में फिर लूट, मनुभावन टेकरी पर पत्रकार युवक-युवती को बनाया निशाना