ढाका। बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की मां संध्या रानी धर का निधन हो गया। मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चिन्मय कृष्ण दास को करीब पांच घंटे की पैरोल दी गई। बताया गया कि उन्होंने मां से मिलने की इच्छा जताते हुए पहले ही पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन बीमारी के दौरान उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या रानी धर ने चटगांव स्थित श्री श्री पुंडरीक धाम आश्रम में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। परिवार के अनुसार, बेटे के जेल में बंद होने को लेकर वह चिंतित रहती थीं।परिवार की ओर से चिन्मय दास को मां से मिलने की अनुमति मांगी गई थी। मां के निधन के बाद उनके भाई रंजन कुमार धर ने दोबारा पैरोल के लिए आवेदन किया। प्रशासन ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच घंटे की अनुमति दी।रिपोर्ट्स के अनुसार, चिन्मय कृष्ण दास को गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जेल से बाहर लाया गया। इसके बाद वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि, मां के निधन से पहले उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।गौरतलब है कि चिन्मय कृष्ण दास को नवंबर 2024 में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था। वह सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता रहे हैं और उनके खिलाफ हत्या समेत विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में फिर लूट, मनुभावन टेकरी पर पत्रकार युवक-युवती को बनाया निशाना पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में RGPRS की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने AICC का निर्देश