गांधी हॉल से निकला जुलूस, संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन इंदौर। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीवन उपयोगी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, अवैध शराब से हो रही मौतों, दूषित पानी से होने वाली जनहानि तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी इंदौर द्वारा आज गांधी हॉल से जुलूस निकालकर संभागायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, राजेंद्र यादव, लीलाधर चौधरी, अनिल पवार एवं किरण गौरे ने किया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।जुलूस गांधी हॉल से प्रारंभ होकर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा।*महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी*ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। तेल, शकर, आटा, दाल, खाद्य सामग्री सहित अन्य जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगी रसोई के कारण गरीब, मजदूर, किसान तथा निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम बांधे जाएं, ताकि आम परिवारों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।*बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल*प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमन यादव, लाल यादव, राजेश पटेल, मोहम्मद अली सिद्दीकी, नेहा खान, राजेश प्रजापत, सचिन गोसर, राधे लोधी, मनोज हार्डिया, रोहित यादव, मनीष प्रजापत, जीके यादव, पिंटू यादव, इंद्रदेव यादव, सुनीता गहलोत, विशाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला एवं पुरुष शामिल हुएबेरोजगारी पर सरकार से जवाब मांगाज्ञापन में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा गया कि बड़ी संख्या में युवा शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, रिक्त पदों पर भर्ती करने तथा रोजगार सृजन के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की गई।अवैध शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांगप्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और शराब माफिया की गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में कहा गया कि सागर में अवैध शराब के सेवन से बड़ी संख्या में लोगों की मौत की घटना अत्यंत चिंताजनक है।समाजवादी पार्टी ने ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। पार्टी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।दूषित पानी से होने वाली मौतों पर भी चिंताप्रदर्शनकारियों ने दूषित एवं गंदे पानी से लोगों के बीमार होने तथा मौतों की घटनाओं को भी गंभीर जनसमस्या बताते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। पार्टी ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, अवैध शराब, दूषित पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पार्टी इन मुद्दों को लेकर आंदोलन को और व्यापक करेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट में तीर्थ यात्रा से लेकर जन-विश्वास शिविर तक कई आयोजन, 11 सितंबर को नारबोद पर्व का स्थानीय अवकाश भोपाल में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 आरोपी गिरफ्तार