1. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 22 अक्टूबर को अयोध्या-काशी जाएगी विशेष ट्रेनबालाघाट। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बालाघाट जिले के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या-काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा का आयोजन 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिले के लिए यात्रा में 191 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यात्रा के इच्छुक पात्र श्रद्धालु 23 सितंबर तक अपने क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।चयनित यात्रियों की सूची संचालक, तीर्थ दर्शन एवं आईआरसीटीसी को 27 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर को बालाघाट रेलवे स्टेशन से अयोध्या-काशी के लिए रवाना होगी। यात्रा में मंडला, कटनी और डिंडोरी जिले के तीर्थ यात्री भी शामिल होंगे।—2. मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 12 सितंबर को बैहर में जिला स्तरीय शिविरबालाघाट। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 12 सितंबर को बैहर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही बैहर क्षेत्र में पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। शिविर से पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।शिविर में नामांतरण, सीमांकन-बंटवारा, किसान फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा होगी।इसके अलावा सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध, जल जीवन मिशन की संरचनाओं और शासकीय भवनों का निरीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, सहकारी समितियां, कृषि मंडी, पुलिस थाने और लोक सेवा केंद्र सहित अन्य संस्थानों का भी जायजा लिया जाएगा।—3. माटी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबालाघाट। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मोहबट्टा में ‘माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला’ आयोजित की गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों, नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखियों और प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।जिला समन्वयक महेश पटले ने अभियान के उद्देश्य और पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव की जानकारी दी। प्रशिक्षक मनोज गढ़पाले ने प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने स्वयं मिट्टी की प्रतिमाएं तैयार कीं।पूजा के बाद गमले में विसर्जन, उगेगा पौधाकार्यशाला में बताया गया कि प्राकृतिक मिट्टी से घर पर छोटी गणेश प्रतिमा तैयार की जा सकती है। उत्सव के बाद प्रतिमा का सीमित मात्रा में पानी में विसर्जन कर प्राप्त मिट्टी को गमले में डालकर पौधा लगाया जा सकता है। इससे आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है।कार्यशाला में प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं से जलस्रोतों को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों से ‘POP छोड़ो, माटी के गणेश अपनाओ’ का संदेश गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मेंटर शिवनाथ यादव, परामर्शदाता राजीव परते, नवांकुर संस्था के राजेन्द्र बिसेन, कुंदन मेरावी, मेंटर आकांक्षा तेकाम, संगीता उइके सहित ग्रामीणजन एवं नवांकुर सखियां मौजूद रहीं।—4. बालाघाट में 11 सितंबर को नारबोद पर्व का स्थानीय अवकाशबालाघाट। जिले में 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को नारबोद पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश वर्ष 2026 के लिए तत्कालीन कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में शामिल है।जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा। ये संस्थान अपने निर्धारित कार्य दिवस के अनुसार संचालित होंगे।वर्ष 2026 का जिले में अंतिम स्थानीय अवकाश 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाईदूज के अवसर पर रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बैंक हड़ताल से 3 दिन सेवाएं प्रभावित, इधर भोपाल में 41 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन