भोपाल। प्रदीप चौधरी। भोपाल में स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का चक्का जाम, OPD-OT बहिष्कार का ऐलानभोपाल। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। डॉक्टर ₹14,337 के मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें करीब 200 मीटर पहले रोक दिया था। इसके बाद वाटर कैनन के इस्तेमाल और बल प्रयोग के विरोध में डॉक्टर रातभर कमला पार्क रोड पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन के चलते कमला पार्क से शाहजहानाबाद तक करीब 4-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और पुराने भोपाल के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। JDA भी आंदोलन में शामिलपुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने भी समर्थन दिया है। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में नियमित OPD और निर्धारित/इलेक्टिव OT के बहिष्कार का ऐलान किया गया है, हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है। वाटर कैनन मामले की जांचवाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के संज्ञान के बाद भोपाल पुलिस ने DCP जोन-2 विकास सहवाल को जांच अधिकारी बनाया है। जांच में संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही है और आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया गया है। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने भोपाल में प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर कमला पार्क रोड पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 14,377 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते कमला पार्क रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने बीती रात हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का भी विरोध जताया। डॉक्टरों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर चल रहा है।स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सर्पदंश पर NHRC सख्त / सभी राज्यों से रिपोर्ट तलब फर्जी सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगी कराने वाला आरोपी गिरफ्तार