सर्पदंश पर NHRC सख्त, सभी राज्यों से चार सप्ताह में मांगी रिपोर्टनई दिल्ली। देशभर में सर्पदंश से होने वाली मौतों और अस्पतालों में उपचार की कथित लापरवाही को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की बेंच ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है।आयोग ने राज्यों से अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की उपलब्धता और सर्पदंश के मरीजों के लिए जरूरी आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चार सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के खांडेहा गांव में जहरीले सांप के काटने के बाद एक युवक की मौत के मामले में की गई है। आरोप है कि मरीज को समय पर एंटी-स्नेक वेनम और वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं मिल सका। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे बिना पर्याप्त एम्बुलेंस सपोर्ट के प्रयागराज रेफर किए जाने की बात भी सामने आई।मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि अस्पतालों में आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं और एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता का अभाव जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सर्पदंश प्रभावित और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी चार सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सागर: बंडा SDOP का तबादला, रोहित लखारे होंगे नए SDOP भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का चक्का जाम, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग