बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सरकार सख्त, CM मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश अपडेट। सागर। प्रदीप चौधरी। सागर जिले के बंडा तहसील क्षेत्र में कथित जहरीली और अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में हुई मौतों के मामले में राज्य शासन ने कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिराई है। सागर नकली शराब मामला Update:सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, बंडा थाना प्रभारी-गुगरा चौकी प्रभारी भी निलंबितबता दें, सागर नकली शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन ने बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इनसे पहले प्रशासन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और एक अधिकारी को ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया था। गौरतलब है कि सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज, और पाटन में नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई। सागर के बंडा में हुई दु:खद घटना में 11 लोगों का दु:खद निधन हुआ है। अत्यधिक मात्र में जहरीली शराब पीने से उन्हें नहीं बचाया जा सका है। 4 लोग गंभीर हैं, वहीं 1 व्यक्ति को एयर लिफ्ट करके भोपाल एम्स भेजा गया है। शेष 40 – 45 लोगों से मेरी व्यक्तिगत बात हुई है, वे सभी खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित ज़िम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया है। इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा, सभी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।– उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मध्य प्रदेश सरकार जहरीली शराब कारोबार को सरकारी संरक्षण देती है! इस पुराने सवाल का नया जवाब #सागर ने फिर से दे दिया है!ग्वालियर | शासन ने उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को उनके वर्तमान दायित्व से हटाकर मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया है। इसके साथ ही तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें कीर्ति दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी सागर; दिलीप खंडाते, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर और प्रोशनी उरेती, आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बंडा शामिल हैं।मामले में पुलिस स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। गूगरा चौकी प्रभारी और बंडा थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कथित मिलीभगत को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।भोपाल। प्रदीप चौधरी। सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से लोगों की मौत की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से घटना की विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त को भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षक दिवस 2026 पर गांव बाघू में शिक्षकों व मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 500 पेटी शराब बरामद