इंदौर: इंदौर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के प्रति पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान जब अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हुई और कई मासूम छात्र अस्वस्थ होने लगे, तब डीसीपी नरेंद्र रावत ने संवेदनशीलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे नेताओं को पुलिस अधिकारी की यह कर्तव्यनिष्ठा रास नहीं आई। प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने प्रशासनिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए पुलिस अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया। आलोचकों का मानना है कि मंच पर बदहवास होते बच्चों और व्यवस्था की नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस नेता अब खाकी पर निशाना साध रहे हैं। जनता नेताओं के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और भाषा के गिरते स्तर को भली-भांति देख रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘बाल संवाद—उम्मीद का उजाला’ में छात्राओं से रूबरू हुए एसपी, लक्ष्य और जिज्ञासाओं पर हुई चर्चा श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट बागपत ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी पर्व